
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–15.6.22
जिला इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ कांकेर की पखांजुर इकाई का गठन
पखांजुर
जिला इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ कांकेर का विस्तार करते हुए पखांजुर इकाई का गठन हेतु पखांजुर में इलेक्ट्रानिक मीडिया में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की आवश्यक बैठक रखा गया इस महत्वपूर्ण बैठक में इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथियों ने मिलकर संघ बनाने को लेकर चर्चा कर बैठक की आहूत दी गई, उक्त बैठक में पखांजुर इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों के द्वारा विधान मलिक का नाम ब्लॉक अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया जिस पर जिला संरक्षक गौतम सरकार और जिलाआध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के द्वारा विधान मलिक को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वही उपाध्यक्ष पल्लव मण्डल, सचिव हरण विश्वास और कोषाध्यक्ष गोपाल ब्रह्मचारी को नियुक्त किया गया है। जिला इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ कांकेर के वरिष्ठ साथियो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकरियों को बधाई दी है साथ ही सभी इलेक्ट्रानिक मीडिया साथियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।यहाँ बैठक पखांजुर रेस्टहाउस में रखा गया।इस इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ सदस्य गणेश सरकार,नीलकमल मंडल,बिकास तरफदार, प्रसेनजीत, सुभम कुण्डू, रिकेश सरकार,सुभ पाइक,सुजीत मंडल,आदि मौजूद थे।