PM श्रम योगी मानधन स्कीम के 3 साल पूरे, 55 रुपये जमा कर हर महीने पाएं 3 हजार
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू की गई (PM Shram Yogi Maan Dhan Scheme
अगर कोई भी व्यक्ति का फायदा लेना चाहता है, तो वो सरकारी जन सेवा केंद्र में जाकर अपना PM-SYM खाता खुलवा सकता है. इसके लिए आवेदक के पास आधार कार्ड और बैंक पासबुक जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए. खाता खुल जाने के बाद आवेदक के लिए श्रम योगी कार्ड (Shram Yogi Card) भी जारी किया जाता है. मानधन योजना में आवेदक 55 रुपए से 200 रुपए के बीच हर महीने जमा कर सकता है.
कौन उठा सकता है इस स्कीम का फायदा
घरों के काम करने वाली मेड, ड्राइवर, प्लंबर, मोची, दर्जी, रिक्शा चालक, धोबी और खेतिहर मजदूर इसका फायदा ले सकते हैं. उम्र के हिसाब से प्रीमियम 55 रुपये से 200 रुपये तक होगा. इतना ही पैसा सरकार देगी.
क्या है इस योजना का फायदा
अगर कोई असंगठित कामगार योजना के लिए सदस्यता लेता है और उसने 60 वर्ष की उम्र तकनियमित अंशदान का भुगतान किया है तो उसे हर महीने न्यूनतम 3,000 रुपये तक पेंशन मिलेगी. उसकी मृत्यु के बाद पति या पत्नी को मासिक पारिवारिक पेंशन मिलेगी जो पेंशन का 50 फीसदी है.
कौन इस योजना में शामिल होने के हकदार नहीं हैं?
योजना के तहत कोई भी कार्यकर्ता जो किसी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत आता है जैसे कि नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और इनकम टैक्सपेयर्स, इस योजना में शामिल होने के हकदार नहीं हैं.
इस योजना में शामिल होने की प्रक्रिया क्या होगी?
इस योजना के तहत, ग्राहक निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जा सकते हैं और आधार संख्या और बचत बैंक खाते/जन-धन का उपयोग करके सेल्फ सर्टिफिकेशन के आधार पर पीएम-एसवाईएम के लिए नामांकन करा सकते हैं.



