देश विदेशन्यूज़

PM Kisan: सरकार से म‍िलने वाले पैसे पर बड़ा अपडेट, ऐसे क‍िसानों को लौटाने होंगे पैसे; जान‍िए क्‍यों

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार ने पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना (PM Kisan Yojana) को आर्थ‍िक रूप से कमजोर क‍िसानों के ल‍िए शुरू क‍िया था. इस योजना का मकसद आर्थ‍िक रूप से क‍िसानों को मजबूत बनाना था. योजना के तहत सालाना हर क‍िसान को 6 हजार रुपये द‍िए जाते हैं. ये पैसे 2-2 हजार की तीन क‍िस्‍तों में म‍िलते हैं.

सोशल ऑडिट भी कराया जा रहा

योजना का लाभ लेने के ल‍िए क‍िसानों की पात्रता सुन‍िश्‍च‍ित की गई है. लेकिन यद‍ि आपने गलत तरीके से केंद्र सरकार की इस योजना का फायदा ल‍िया है तो आपको पैसे लौटाने होंगे. इसके ल‍िए सरकार की तरफ से सोशल ऑडिट भी कराया जा रहा है. इसका मकसद ऐसे अपात्र लोगों की पहचान करना है, जो इसके योग्‍य नहीं हैं.

तय समय सीमा के बाद होगी कार्रवाई

उत्‍तर प्रदेश और ब‍िहार समेत कई राज्‍यों में प‍िछले द‍िनों पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की र‍िकवरी को लेकर नोट‍िस भी पहुंचे हैं. बहुत से लोग इस पैसे को वापस कर रहे हैं. यद‍ि क‍िसी ने गलत तरीके से ल‍िए पैसे को वापस नहीं क‍िया तो सरकार उनके ख‍िलाफ तय समय सीमा के बाद कार्रवाई करेगी. आइए जानते हैं क‍िन लोगों को योजना के पैसे वापस करने होंगे?

इनकम टैक्‍स पेयर

सरकार की तरफ से चल रही जांच में यह भी सामने आया है क‍ि ‘पीएम क‍िसान न‍िध‍ि’ का फायदा लेने वाले कई लोग ऐसे हैं जो टैक्स दे रहे हैं. ऐसे लोग फर्जी तरीके से इस योजना से जुड़े हुए हैं. सरकार की तरफ से पहले ही मना क‍िया गया है क‍ि इनकम टैक्‍स देने वाले इस योजना के पात्र नहीं हैं.

कौन नहीं ले सकता योजना का लाभ

सरकार नौकरी करने वाले क‍िसान, आयकर भरने वाले क‍िसान और पत‍ि व पत्‍नी दोनों ही इस योजना का लाभ नहीं ले सकते. यानी क‍िसी भी पर‍िवार में केवल एक ही शख्‍स योजना के ल‍िए पात्र है. कुछ मामलों में यह भी सामने आया है क‍ि क‍िसान नहीं होने के बावजूद भी कुछ लोग योजना का फायदा ले रहे हैं.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button