रायपुर मौदहापारा में चाकूबाजी मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और उसके बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल, अभय रक्सेल और जय रक्सेल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था, जिसमें आरोपियों ने चाकू से प्राणघातक हमला किया। इस घटना में मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और मरही माता मंदिर के सामने अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। इसके अलावा दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने तलवार लहराकर डर का माहौल बनाने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौदहापारा इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button