पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सलियों के हथियार और विस्फोटक बरामद

1 Min Read

कोंडागांव। सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कोंडागांव पुलिस, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।

जंगल में मिला नक्सली डंप

सूत्रों के अनुसार, थाना पुंगारपाल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल 12 जनवरी को तुमड़ीवाल जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचे। सघन तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री मिली।

बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री

🔹 भरमार बंदूक – 14 नग
🔹 टिफिन बम – 14 नग
🔹 कुमर (नक्सली हथियार) – 2 नग
🔹 नक्सली साहित्य
🔹 अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री

नक्सल विरोधी अभियान तेज

कोंडागांव पुलिस और सुरक्षाबलों ने इस बरामदगी को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना है। पुलिस का मानना है कि इस ऑपरेशन से नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा।

पुलिस ने इलाके में गश्त और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment