छत्तीसगढ़न्यूज़

दो सगे भाई अपने छोटे भाई को पुल से फेंके नदी में, मामला जमीन से जुडा हुआ 9 महीने आज एक की गिरफ्तारी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

आहत के रिपोर्ट पर दो भाईयों समेत 3 आरोपियों पर लैलूंगा थाने में अपहरण, हत्या का प्रयास का मामला दर्ज….

लम्बे समय से फरार एक आरोपी को टीआई लैलूंगा गिरफ्तार कर भेजे रिमांड पर….

रायगढ़ । जमीन विवाद को लेकर दो सगे छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर करीब 9 माह से फरार चल रहे एक आरोपी पारस पन्ना को एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सुपरविजन में लैलूंगा टीआई प्रवीण कुमार मिंज द्वारा आज दिनांक 23.04.2022 को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, प्रकरण के दो आरोपी गिरफ्तारी के भय से अभी भी गांव, घर से फरार हैं ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 27/06/2021 के सुबह 10:16 बजे डॉयल 112 छाल राइनो को हाटी नदी के पास विनोद कुमार पन्ना नाम के व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल पड़े होने की सूचना मिला था इवेंट पर तत्काल मौके पर छाल राइनो में आरक्षक दुर्गेश पटेल, ERV चालक हरीश पटेल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आहत को ERV वाहन से छाल हॉस्पिटल लाये छाल हॉस्पिटल से आहत को खरसिया हॉस्पिटल बाद रायगढ़ हॉस्पिटल रेफर किया गया है डॉयल 112 स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी छाल को घटना की सूचना दी गई थाना छाल से उप निरीक्षक आरएस तिवारी द्वारा आहत का बयान लेकर उसके रिपोर्ट पर बिना नम्बरी अपराध दर्ज किया गया है । घटना के संबंध में आहत विनोद पन्ना पिता नंदी पन्ना (34 वर्ष) निवासी ग्राम रेडे थाना बागबहार जिला जशपुर बताया कि दिनांक 02/06/2021 को ग्राम जगड़ा थाना धर्मजयगढ़ में उसके मामा के लड़के व उसके दोस्तों के साथ उसका झगड़ा विवाद हुआ था, जिसमें आई चोट का इलाज पत्थलगांव में कराने के बाद ठीक नहीं होने पर दिनांक 24/06/ 2021 को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती हुआ था जहां उसका ईलाज चल रहा था ।

दिनांक 26/06/2021 के सुबह करीब 9-10 बजे के बीच अस्पताल से बाहर निकल कर नाश्ता करने था । उसी समय उसका बड़ा भाई पारस पन्ना (उम्र 38 वर्ष) जो लैलूंगा हाई स्कूल पारा में रहता है वह और बड़ा भाई मुन्नू पन्ना (35 साल) उनके दोस्त अजय चौहान के साथ एक इनोवा गाड़ी में आए और उसे मारपीट कर जबरन गाड़ी में बिठा कर कोरबा जाने वाले रास्ते की ओर ले गए । जहां हाटी पुल के पास तीनों गाड़ी में रखे राड, डंडा से इसे (विनोद पन्ना) को मारपीट किए और उसके शर्ट से उसका हाथ , पैर बांधकर उसे हत्या करने की नियत से पुल के ऊपर से नदी में फेंक दिए थे । आहत बताया कि इनका कोरबा न्यायालय में जमीन विवाद का प्रकरण चल रहा है, उसी जमीन विवाद को लेकर भाइयों द्वारा साथी अजय चौहान के साथ मिलकर घटना किए हैं । छाल पुलिस नामजद आरोपी *पारस पन्ना, मुन्ना पन्ना व अजय चौहान* के विरुद्ध शून्य पर अपहरण सहित हत्या का प्रयास का मामला (365,307,34 IPC) दर्ज कर घटनास्थल लैलूंगा थाना क्षेत्र का होने से अग्रिम विवेचना के लिए थाना लैलूंगा डायरी भेजा गया । थाना लैलूंगा में असल अप.क्र. 172/2021 धारा 365,307,34 IPC का अपराध आरोपियों पर दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही । अपराध विवेचना दरमियान आरोपी पक्ष के लोग पुलिस के पास यह भ्रामक जानकारी फैलाया जा रहा था कि आहत/ रिपोर्टकर्ता कि दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। आरोपी पक्ष द्वारा आहत से समझौता का दबाव बनाया जा रहा था, वही एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन पर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा था । मुखबिर से लगातार आरोपियों के संबंध में जानकारी ली जा रही थी जिसमें एक आरोपी पारस पन्ना पिता नंदी पन्ना (उम्र 38 वर्ष) निवासी हाई स्कूल पारा लैलूंगा थाना लैलूंगा को आज दिनांक 23.04.2022 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, शेष दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी के लिये टीआई लैलूंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया जा रहा है ।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button