छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अब तक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध भंडारण, परिवहन व अनियमित खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध धान जब्त कर रही हैं।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कापू के गोदाम से 70 बोरी धान जब्त

जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कापू में खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने राजू निराला के गोदाम की जांच की। मौके से 70 बोरी अवैध धान (कुल वजन 28 क्विंटल) पाया गया, जिसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की गई।

पटेलपाली में ट्रक से 550 बोरी धान पकड़ा गया

इसके बाद 28 नवंबर को रायगढ़ तहसील के ग्राम पटेलपाली में ट्रक के जरिए धान के अवैध परिवहन का मामला सामने आया। सूचना पर राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और ट्रक में लदी 550 बोरी धान जब्त कर कार्रवाई की।

कुल 32 मामलों में 7,651 बोरी की जब्ती, निगरानी जारी

प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, 28 नवंबर 2026 तक जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध कुल 32 प्रकरण दर्ज कर 7,651 बोरी धान जब्त किया जा चुका है। 27 नवंबर तक 31 मामलों में 7,101 बोरी (2,840.40 क्विंटल) धान जब्त हुआ था, जिसमें 28 नवंबर को पटेलपाली में 550 बोरी धान की जब्ती जुड़ने के बाद आंकड़ा 32 प्रकरणों और 7,651 बोरी तक पहुंच गया।

जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों, गोदामों और परिवहन मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान के भंडारण, परिवहन और खरीद-बिक्री के खिलाफ जांच व कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button