क्राइमछत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई: 66.80 क्विंटल धान जब्त

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध धान की खरीदी, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और मंडी विभाग की टीमों द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रशासनिक और मंडी विभाग के दलों ने जांच अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर अवैध धान भंडारण के मामलों में कुल 66.80 क्विंटल धान जब्त किया है।

जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर निगरानी समिति गठित की गई है, वहीं जिले की सभी 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल भी सक्रिय किए गए हैं। ये जांच दल अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध धान की खरीदी, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामलों पर नजर रखकर नियमानुसार कार्रवाई कर रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांच और जब्ती की यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button