सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जून 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने आगामी कृषि कार्यों के लिए मानसून के पूर्व की तैयारियाँ, बीज की उपलब्धता, रासायनिक ऊर्वरक और वर्मी खाद की उपलब्धता एवं भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से आगामी नवंबर-दिसंबर में खरीफ फसल के धान खरीदी की पूर्व तैयारियों और धान खरीदी केन्द्रों के समतलीकरण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मितान योजना, धान खरीदी केन्द्रों में धान भंडारण की व्यवस्था, सोसायटी के कार्य विवरण एवं समस्याएं, राशन कार्ड, रकबा वेरिफिकेशन, गिरदावरी, बफर लिमिट, भंडारण क्षमता, खरीदी केन्द्रों का चिन्हांकन, बारदाने की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में खाद्य अधिकारी, कृषि विभाग एवं सहकारी बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

Bhimsen Tiwari
Editor-in-Chief
भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के... प्रधान संपादक के रूप में संपादकीय कार्यों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और आम जन की आवाज़ को प्रमुखता से मंच प्रदान कर रहे हैं।
