क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई : 80 हजार रुपये के गांजा के साथ महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 किलो 435 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है, और बिक्री के 950 रुपये नकद जब्त किए हैं।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मकान में दबिश देकर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36 निवासी मारकंडे यादव और उसकी चचेरी बहन रीतु यादव अपने मकान में अवैध रूप से गांजा रखकर बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए जूटमिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और गवाहों ने संदेहियों के घर पर दबिश दी।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

तलाशी के दौरान मकान से 5 किलो 435 ग्राम गांजा और 950 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मारकंडे यादव (21 वर्ष) और रीतु यादव (27 वर्ष) के खिलाफ जूटमिल थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया और आगे की वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह सहित पुलिस टीम व महिला स्टाफ की भूमिका रही।

एसएसपी का संदेश

इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button