रायगढ़ नगर निगम महापौर चुनाव: जीवर्धन चौहान ने हासिल की बड़ी जीत

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम महापौर पद के लिए हुए चुनाव में जीवर्धन चौहान ने 56,311 मतों के साथ भारी अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहीं जानकी काटजू, जिन्हें 21,946 मत मिले।

अन्य प्रत्याशियों को प्राप्त मत इस प्रकार हैं:

बनवारी लाल डहरे: 4,082 मत

जेठूराम मनहर: 4,271 मत

लीलाधर बानू खूंटे: 2,383 मत

इंजीनियर सिरिल कुमार: 723 मत

रूसेन कुमार मिरी: 588 मत

नोटा: 954 मत


जीवर्धन चौहान की इस बड़ी जीत के साथ ही रायगढ़ नगर निगम को नया महापौर मिल गया है। चुनाव में चौहान की बढ़त शुरुआत से ही बनी रही, जिसे अंत तक बरकरार रखते हुए उन्होंने विजयी बढ़त हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button