
रायगढ़ नगर निगम महापौर चुनाव: तीसरे राउंड की मतगणना में जीवर्धन चौहान आगे
रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम महापौर पद के लिए हुए चुनाव की तीसरे राउंड की मतगणना के बाद जीवर्धन चौहान 47,937 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर जानकी काटजू 18,708 मतों के साथ बनी हुई हैं, जबकि बनवारी लाल डहरे को 3,484 मत मिले हैं।
अन्य उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है:
जेठूराम मनहर: 3,543 मत
लीलाधर बानू खूंटे: 2,092 मत
इंजीनियर सिरिल कुमार: 612 मत
रूसेन कुमार मिरी: 523 मत
नोटा: 800 मत
तीसरे राउंड की मतगणना के बाद जीवर्धन चौहान की मजबूत बढ़त बनी हुई है, जबकि अन्य प्रत्याशी उनसे काफी पीछे हैं। चुनाव परिणाम के अंतिम चरणों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।