आर्मी अफसर बताकर 50 लड़कियों से बनाए शारीरिक संबंध, दो का किया मर्डर, ऐसे हुआ खुलासा
नई दिल्ली। फर्जी अफसर बनकर लाखों-करोड़ों रुपए ठगने के कई मामले तो आपने जरूर सुने होंगे। इन वारदातों के बीच जयपुर से जो मामला सामने आया हैं जानकार आप हैरान रह जाएंगे। पुलिस के लिए सिरदर्द बना आरोपी अब भिवाड़ी के टपूकड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पकड़ा गया आरोपी एक दो नहीं बल्कि 50 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। उस पर रेप समेत कई मामले दर्ज है।
आरोपी विक्रम उर्फ मिंटू उर्फ मिंटू को गिरफ्तारी की जानकारी जयपुर पुलिस ने दी। बताया कि जयपुर के करगनी थाना इलाके में हत्या के आरोपी विक्रम उर्फ मिंटू उर्फ मिंटू को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसे पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी गई। लेकिन शातिर होने के चलते वह पुलिस के पहुंचने के पहले ही मौके से फरार हो जाता था। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है।
फर्जी आर्मी अफसर बनकर लोगों को लूटने और महिलाओं से अवैध संबंध बनाने की पूरी दास्तान सुन पर भी हैरत में पड़ जाएंगे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया और डेटिंग एप्स के जरिए लड़कियों से मिलता था। इसके बाद वह उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और उस जगह को छोड़कर फरार हो जाता था।
इस बीच दो लड़कियों से विवाद होने के बाद आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर डालकर फरार हो गया था। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Physical relations with 50 girls by man : जयपुर पुलिस ने खुलासा किया है कि यूपी निवासी महिला की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली थी। विक्रम कई महीनों से उसके साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस को आरोपी के बारे में अहम सबूत मिलने के बाद घेरबंदी कर दबोचा है। मृतक महिला सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ था। जिसके चलते आरोपी विक्रम ने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाया है।












