Raigarh News : चुनाव ड्यूटी में जा रहे जवानों की बस पलटी 30 जवान हुए घायल, आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया

Raigarh News : रायगढ़। आदिवासी अंचल रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के धरमजयगढ़ तहसील के पोलिंग बूथ जाने के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों से भरी बस का ब्रेक फेल हो जाने से पेड़ से टकरा कर दुर्घटना का शिकार होने का मामला सामने आया हैं। जिसमें 30 से अधिक जवान घायल हो गए हैं।

Also Read: CG News : छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग को लेकर आई बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती को लेकर किया ये बड़ा फैसला

जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ अनुविभागीय क्षेत्र के कापू थाना अंतर्गत पोलिंग बूथ के लिए बस से केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को ले जाया जा रहा था। इस दरम्यान चालहा मंदिर के पास नीचे स्थित घाट पर में एकाएक जवानों से भरी बस का ब्रेकफेल हो गया। बस के चालक जब तक बस को नियंत्रण में करता तब तक बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई।

 

Raigarh News : दुर्घटना के बाद जवानों से भरी बस होने के चलते किसी तरह की अफरा तफरी वाली स्थिति निर्मित नही हो पाई दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर तत्काल स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को स्थानीय धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल लेकर आई जहां सभी का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button