11th March 2026
रायगढ़

Raigarh News : छत्तीसगढ चैंबर ऑफ कॉमर्स ईकाई रायगढ का होली मिलन समारोह 24 मार्च को आयोजित होगा

Raigarh News : रायगढ़ – छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ईकाई रायगढ के अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, महामंत्री मनीष कुमार उदासी,कोषाध्यक्ष राहुल मोड़ा, कैट प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जेठानी, कैट के जिला उपाध्यक्ष सुनीलअग्रवाल,पवन बसंतानी, प्रदेश सलाहकार रामनिवास मोड़ा, संरक्षक संतोष अग्रवाल, गुरमुख दास वलेचा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजय रतेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर तलरेजा, तरुण अग्रवाल, नरेंद्र जुनेजा, उपाध्यक्ष , भरत वलेचा, सचिव डोलनारायन देवांगन, प्रमोद अग्रवाल, मुबस्सिर हुसैन,अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कामर्स ने कार्यकारणी बैठक के दौरान होली मिलन समारोह के आयोजन का निर्णय लिया है इसको लेकर चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने बताया कि आगामी 24 मार्च को दिन रविवार को शहर के संजीवनी हॉस्पिटल सावडिया बिल्डिंग परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन शाम को 5 बजे से 9 बजे तक रखा गया है बताया जाता है छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के इस गरिमामय आयोजन में रायगढ विधायक एवं छ.ग.शासन मे वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों सहित वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति रहेगी। उक्त होली मिलन समारोह को लेकर छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कामर्स के महामंत्री मनीष उदासी ने बताया कि होली मिलन समारोह की यह परंपरा रही है इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का होली मिलन समारोह रायगढ़ के समस्त व्यापारी गण , उद्यमी और विधायक , सांसद, महापौर,सभापति सहित जिला के प्रशासनिक अधिकारियो की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

Also Read: CG Achar Sanhita : छत्तीसगढ़ में आचार संहिता के दौरान करोड़ों का सामान जब्त

Raigarh News  : छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कामर्स से जुड़े व्यापारियो भाईयो ने होली मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था जिसे ध्यान में रखते हुए चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ इकाई द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष भी 24 मार्च दिन रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि होली मिलन समारोह आयोजन की तैयारियां चल रही है इस आयोजीत होली मिलन समारोह से नगर के व्यापारियों में आपसी प्रेम भाव एवं हर्षसोउल्लास देखने को मिल रहा है ।

Related posts

जिला प्रशासन एवं तमनार क्षेत्र के 14 ग्रामों के प्रतिनिधिमंडल के बीच शांति वार्ता सफल

ADMIN DESK

’ओ.पी.जिंदल स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2025-26’

ADMIN DESK

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को ईएनटी, साइकिएट्री सहित पांच नए विषयों में पीजी की मान्यता मिली, प्रवेश भी शुरू

Aapki Aawaz

Leave a Comment