रायगढ़

Raigarh News : पश्चिम बंगाल में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में एबीवीपी ने ममता बनर्जी का किया पुतला दहन, राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर का सौपा ज्ञापन 

Raigarh News :  रायगढ़ : केंद्रीय आह्वान पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक को कलेक्ट परिषद के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जिसमें डिग्री कॉलेज,इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई,के के अलावा अन्य महाविद्यालय के छात्राओं की उपस्थित रही

क्या है लिखा है ज्ञापन में:

 

विगत हो की पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना क्षेत्र के संदेश खाली क्षेत्र में महिलाओं के साथ एवं शोषण उनकी अस्मिता का हनन एवं उनके परिवारों पर सुंयोजित अत्याचार किया गया जहाँ पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है

 

10 फरवरी 2024 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस के संदेश खाली दौरे के कारण इस विद्यभास योजना की सच्चाई वृहद जनमानस के समक्ष आई पश्चिम बंगाल सत्ताधारी पार्टी के नेताओं द्वारा हिंदू के घरों से जबरन कन्याओं एवं महिलाओं को चिन्हित कर उनका बल पूर्वक अपहरण कर राज्य में सत्ताधारी पार्टी के कार्यालय में लाकर अत्याचार दुराचार करने में मामले सामने आए हैं

पीड़िताओं में अधिकांश महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग की है और उनके ऊपर हो रहे अत्याचार से तंग आकर कहीं परिवार संदेश खली से पलायन करने को मजबूर है

 

पश्चिम बंगाल राज्य की महिला मुख्यमंत्री के संरक्षण से वर्षों से शारीरिक एवं मानसिक शोषण से तंग आकर संदेश खली की हजारों हजारों महिलाएं आज राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं।

 

चूंकि मुख्यमंत्री के संरक्षण में राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा संदेशखली की महिलाओं का शोषण हो रहा है और राज्य के पुलिस उचित कानून कार्यवाही करने में विफल रही है इसीलिए अब अभाविप के यह मांग है कि महिलाओं को न्याय दिलाने में आपके द्वारा हस्तक्षेप बढ़ाया जाए न्याय के इस मुहिम में माननीय राज्यपाल राष्ट्रीय महिला आयोग राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के स्वागत करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी आपसे यह निवेदन करती है कि:-

 

 

1. राज्य संरक्षण के संविधान को ध्यान में रखते हुए संदेश खली को प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच केंद्रीय केंद्रीय एजेंसी द्वारा कराई जाए एवं दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए

2. संदेश खली की महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा एवं उनके सामूहिक अस्मिता के ऊपर अभिलंब अंकुश लगाया जाए।

3. महिलाओं के ऊपर हुई हिंसा एवं दुराचार की घटनाओं को वास्तविक एवं निर्भरता पूर्वक शासन प्रशासन एवं न्यायिक संबंधी तक पहुंचाने हेतु हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया जाना चाहिए

4. न्याय की सुगमता हेतु पीड़ित महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कराई जाए।

5. वर्षों से मानसिक शोषण से धीरे-धीरे उबर हेतु इन महिलाओं को मनोचिकित्साओं द्वारा परामर्श सत्रों को भी सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।

6. भाई मुक्त संदेश खली बनाने में केंद्रीय बर्तनों की प्रतिनियुक्ति की जाए ताकि परिवार वालों के पलायन पर विराम लगाया जा सके

Raigarh News : 7. अभाविप आपसे मांग करती है कि उन सभी साधनों एवं टैटो की सुनिश्चित की जाए जिसे संदेश खली के महिलाओं को न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button