“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 फरार आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज
[img-slider id="274450"]

रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने तमनार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


एनडीपीएस मामले में गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

तमनार पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी सुबोध सा (37 वर्ष, ग्राम टपरिया) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 को 12.410 किलोग्राम गांजा और अन्य सामग्री की जब्ती की गई थी, जिसमें यह आरोपी फरार था। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और 2000 रुपये नकद भी बरामद किए गए।


पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी राजेन्द्र यादव दबोचा गया

02 मार्च 2026 को ग्राम कसडोल स्थित घटेश्वरी मंदिर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी राजेन्द्र यादव (25 वर्ष, ग्राम भैसगढ़ी) को पुलिस ने मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


कॉपर वायर चोरी में खरीदार आरोपी भी गिरफ्तार

बांझीखोल सोलर प्लांट में कॉपर केबल चोरी मामले में पुलिस ने मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह (36 वर्ष, ग्राम टपरंगा) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में 10 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया। आरोपी को चोरी की संपत्ति खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


पुलिस का संदेश: अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध कर छिपने वाले अधिक समय तक बच नहीं सकते। पुलिस का सूचनातंत्र मजबूत किया जा रहा है और “ऑपरेशन तलाश” के तहत लगातार फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ जारी रहेगी।

 

Back to top button