
रायपुर। खरसिया के छाया विधायक एवं समाजसेवी महेश साहू मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायपुर स्थित नवीन निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं। समारोह में सामाजिक सौहार्द, आपसी मेल-मिलाप और पारस्परिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
महेश साहू अखिल भारतीय तैलिक साहू किसान प्रकोष्ठ महासभा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वे खरसिया क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े रहते हैं। मुख्यमंत्री के नवीन निवास में आयोजित कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति भी रही।
इस अवसर पर विजय पटेल, राजकुमार पटेल, मन्नूलाल राठिया, महेंद्र डनसेना, नरेंद्र राठिया, तुषार पटेल, कमलेश साहू, नितेश बरेठ, खगेश पटेल, पवन राठौर और रामनिवास पटेल सहित अन्य साथी भी मौजूद रहे।
दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से आपसी सौहार्द, सामाजिक एकजुटता और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

