
नगर निगम के राजस्व विभाग को हर साल लग रहा है लाखो का चुना
कालोनी में निवासर्थ रहने वाले लोगो को विल्डर की वजह से बुनियादी सुबिधाओं से पानी, साफ सफाई,सड़क,और पर्यावरण के आलावा स्वास्थ्य सबद्धित सुबिधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है
कई बार ऐश्वर्याम कॉलोनी के लोगों ने कलेक्टर को देख चुके हैं ज्ञापन अब कोर्ट जाने की है तैयारी
रायगढ़ : अचानक ऐश्वर्याम कॉलोनी में नवजात बच्चे की मृत्यु के बाद सुर्खियों में आए इस कालोनी का चर्चा जोरो पर है वही लोगो की माने तो कई वर्ष बीत जाने के बाद भी नगर निगम के आधीन नहीं दिया गया और नगर निगम के अधिकारी इस मामले में सज्ञान नहीं लिए है जबकि कई वर्ष हो चुके है निगम का क्षेत्र होने में
कॉलोनी के निवासियों ने बताया की ऐश्वर्याम कॉलोनी की स्थापना 2008 में हुई थी जिसमें लगभग 90% मकान बिक चुके हैं जो कि अभी तक नगर निगम के आधीन नहीं किया गया है जबकि शासन के नियम अनुसार कॉलोनी के निर्माण पूरा होने के 3 वर्ष या 60% बिक्री होने के बाद निगम को हैंड ओवर की प्रक्रिया बिल्डर द्वारा करने के लिए जरूरी होता है परंतु पूर्व में कॉलोनी वासियों द्वारा कई बार कॉलोनी को नगर निगम के आधीन करने के लिए कई बार बात रखी गई लेकिन कहीं ना कहीं रायगढ़ के प्रतिष्ठित बिल्डर होने के कारण बिल्डर द्वारा कॉलोनी वासियों को सिर्फ आश्वासन देकर चलता कर दिया गया
ताकि कॉलोनी वासियों को किए गए वादे के अनुसार कॉलोनी का जल निकासी का व्यवस्था एवं कॉलोनी के बिजली पानी लिफ्ट जो कि बिल्डर द्वारा अधूरा छोड़ा गया है आज कॉलोनी की जनता अभावग्रस्त महसूस कर रही है और अपने आप को ठगा महसूस कर रही है आज प्रशासन के नाक के नीचे ऐसे एक प्रतिष्ठित बिल्डर शहर की व्यवस्था को बिगाड़ने में एक से बढ़ कर चुनौतियां खड़ा कर रहे है निवासियों के द्रारा जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया जा चूका है लेकिन जिला प्रशासन के द्रारा बिल्डरों को बिल्डिंग अधिनियम का कड़ाई से पालन करने के लिए बाध्य नहीं किया गया तो कालोनी वासियो को बुनियादी सुबिधाओं के लिए जूझना पड़ेगा?
अन्य व्यवस्था के लिए कब तक तरसते रहेंगे? कैसे सुधरेगी कालोनी की ब्यवस्था?
कोर्ट जाने की तैयारी
कालोनी के निवासियों ने बताया की अगर बिल्डर की ऐसी ही मनमानी चलती रही और प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठा रहा तो हम लोग मजबूर हो कर कोर्ट की शरण में जाएगे
कलेक्टर को दिए धन्यवाद
ऐश्वर्याम कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को धन्यवाद ज्ञापित किया कहा की हम लोग इतने दिनों से गोवर्धनपुर मार्ग को लेकर परेशान थे कलेक्टर ने गोवर्धनपुर के लोग की बात सुनी और सड़क निर्माण को लेकर राशि स्वीकृत की मरम्मत कार्य के लिए संज्ञान में लिया।
क्या कहते है बिल्डर
वही पुरे मामले में बिल्डर का कहना है की पहले नगर निगम क्षेत्र के आधीन नहीं था जिसकी वजह से नहीं किया गया था जैसे ही निगम के आधीन कालोनी आया है निगम के आधीन की प्रकिया शुरू कर दिया गया है जल्द ही निगम के को कालोनी सुपुर्द कर दिया जाएगा राजेश जिंदल बिल्डर ऐश्वर्याम कॉलोनी





