02 चोरी के मामले को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाया, 06 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद…

कोरबा छत्तीसगढ़ – दिनांक 30/11 2022 को प्रार्थी अब्दुल सलीम पिता स्वर्गीय जमीर अहमद उम्र 35 वर्ष साकिन चिमनी भट्टा निवासी के द्वारा मानिकपुर चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना दर्ज कराया था कि दिनांक 29/ 11/ 2022 को सुबह 11:00 बजे करीबन या अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां स्यांग तरफ गया था जहां से शाम 6:00 बजे परिवार के साथ वापस घर आया तो देखा कि घर के सामने का दरवाजा खुला था तथा उसमें लगा ताला वहां पर नहीं था और वहां एक लोहे का पाना पड़ा हुआ था घर के अंदर जाकर देखा तब इसके कमरे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था अलमारी में रखे प्लास्टिक का बॉक्स सफेद रंग का जिसके अंदर ₹68000 रुपए आधार कार्ड था जो नहीं था रुपए को आसपास तलाश करने पर नहीं मिला जिसका रिपोर्ट दर्ज कर धारा सदर का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

इसी प्रकार दिनांक 30 11 2022 को प्रार्थी फरियाद अली पिता हाजी मशरूम हुसैन उम्र 59 वर्ष निवासी आनंदा अपार्टमेंट्स c104 शारदा विहार चौकी मानिकपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर दिनांक 11 2022 को रात लगभग 12:00 से 1:00 बजे नेहरू नगर कॉलोनी के नव निर्माण मकान का ताला तोड़कर चोर घर में घुसा था। चोरों के द्वारा उक्त नया मकान में वायर के 8 बंडल को चोरी कर भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया था।

कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोषी सिंहअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी व थाना प्रभारी कोतवाली रूपक शर्मा को चोरी के घटना से अवगत कराने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर पकड़ हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रहलाद राठौर, एवं सहायक उप निरीक्षक अश्वनी निरंकारी ने दो अलग-अलग विशेष टीम तैयार कर उक्त दोनों चोरी के प्रकरणों के आरोपियों के पतासाजी किया जो 12 घंटे के भीतर चोरी के 06 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को धारा 457,380, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त चोरी के मामले को सुलझाने में चौकी प्रभारी मानिकपुर उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर,सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी निरंकारी, प्रधान आरक्षक प्रमोद कुमार लाल, रंजन देवांगन ,आरक्षक जयप्रकाश यादव ,आलोक टोप्पो, अशोक पाटले, सैनिक राजेश दुबे व साइबर सेल से आरक्षक वीरेश्वर सिंह, प्रशांत सिंह ,सुशील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जप्त मसरूका:
₹68000 नगदी चोरी करने के उपयोग लोहे का पाना
नाम आरोपीगण:
(01) मो. जाहिद उर्फ बिट्टू पिता मो. अब्दुल करीम उम्र 20 वर्ष सा0 चिमनी भट्टा चौकी मानिकपुर
(02) अकरम खान पिता मो. इमरान खान उम्र 20 वर्ष सा0 दुर्पा रोड थाना कोतवाली
(03) मो. अशफाक पिता एहसान उल्लाह खान उम्र 20 वर्ष सा0 मुड़ापार निषाद मोहल्ला चौकी मानिकपुर
(04) प्रथम यादव पिता स्वर्गीय जयकुमार यादव उम्र 19 वर्ष सा0 अटल आवास शारदा विहार चौकी मानिकपुर

दूसरा मामला
जप्त मसरूका: 04 बंडल कॉपर वायर
आरोपीगण
(01) रोहित राजपूत पिता कन्हैया राजपूत उम्र 19 वर्ष सा0 पानी टंकी सोनालिया पुल के पास थाना कोतवाली
(02) शैलेश खड़िया पिता संतोष खड़िया उम्र 20 वर्ष सा0 न्यू रेलवे कॉलोनी चौकी मानिकपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button