अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

आकाशवाणी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ एनाउंसर लाल राम कुमार सिंह का निधन

रायपुर। आकाशवाणी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ एनाउंसर लाल राम कुमार सिंह का निधन हो गया है। बीती रात खैरागढ़ में उनका निधन हुआ, वे 84 वर्ष के थे। लाल राम कुमार सिंह 1971 से 1995 तक आकाशवाणी रायपुर में उद्घोषक के पद पर कार्यरत रहे। उनका अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को दोपहर 12 बजे खैरागढ़ में किया जाएगा।

लाल रामकुमार सिंह आकाशवाणी के जाने माने उद्घोषक थे। वह खैरागढ़ राजपरिवार से ताल्लुक रखते थे। लाल रामकुमार सिंह बीते लंबे समय से बीमार थे। लाल रामकुमार सिंह अविवाहित थे।

लाल राम कुमार सिंह की आवाज आकाशवाणी की पहचान थी, वे निजी जीवन में भी बेहद मृदुभाषी और सरल स्वभाव के थे। राजपरिवार से संबंध होने और आकाशवाणी जैसे प्रतिष्ठान में कार्यरत होने के बावजूद उनमें कभी भी किसी प्रकार का अहंकार नहीं रहा। वे अपने से छोटे या बड़े सभी का समान रुप से सम्मान करते थे। लाल रामकुमार सिंह  के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button