17 को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

बिलासपुर //तखतपुर। गुरुकुल चेस क्लब द्वारा क्षेत्र में 17 सितंबर 2023 को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया हैं। जिसमें अनेक राज्य के खिलाड़ी भाग ले चुके है और खेल बहुत ही रोमांचक रूप लेने वाला है। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 15,500 रुपए नगद पुरस्कार, एक से लेकर पंद्रह तक एवं 25 ट्रॉफी हैं। इसके अलावा अनेक वर्गो के पुरस्कार और ट्रॉफी भी रखे गए हैं। प्रवेश शुल्क 350 रुपए मात्र और भोजन व्यवस्था निशुल्क रखा गया है।
प्रतियोगिता प्रवेश लेने का अंतिम समय 16 सितंबर शाम 8 बजे तक है। प्रतियोगिता में विशेष सहयोग बाला सिंह ठाकुर (वेंकटेश), मुन्ना श्रीवास, आलोक सिंह क्षत्रिय, प्रतीक अग्रवाल, अमन तिवारी, अरविंद धावला, विकास सिंह राजपुर, डॉक्टर विधान चक्रवर्ती, लोकनाथ चंद्राकर, देवेंद्र सिंह चौहान, दुजेंद्र सिंह और वेंकटेश्वर दास मानिकापुरी।प्रतिभागी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनावे।
प्रतियोगिता स्थल गुरुकुल विद्यालय तखतपुर। उक्त जानकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह ठाकुर ने दी।तखतपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button