SBI के ग्राहक घर बैठे इस Toll Free नंबर पर कॉल करके निपटा सकते हैं कई काम
देश के सबसे बड़े बैंक SBI में है तो आपके लिए यह खबर काफी काम की साबित हो सकती है. बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक समय-समय पर अपने कस्टमर्स के लिए नई-नई सुविधाएं पेश करता रहता है. एसबीआई ने इसी कड़ी में अपने कस्टमर्स की सुविधा के लिए नई सुविधा को शुरू किया है.SBI ने हाल ही में ग्राहकों के लिए एक टोल फ्री नंबर (SBI Toll Free Number) जारी किया है. ग्राहक इस टोल फ्री नंबर के जरिए घर बैठे ही बैंक से जुड़े कई जरूरी काम निपटा सकते हैं.
नई सुविधा के फायदे
टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अकाउंट की बैलेंस की जानकारी के साथ पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं. टोल फ्री नंबर पर कॉल करके एटीएम कार्ड को ब्लॉक करने के अलावा दोबारा इश्यू भी कराया जा सकता है. टोल फ्री नंबर के जरिए एटीएम का पिन नंबर तैयार करने की सुविधा भी मिल रही है.
