
मौहापाली की वारदात से दहला इलाका, मौत से पहले जिंदगी की जंग हार गया नंदू पटैल
रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खरसिया क्षेत्र के ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। इस निर्मम घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है, बल्कि मानवता को भी शर्मसार कर दिया है।
खेत में अधजली हालत में मिला युवक
बताया जा रहा है कि 16 और 17 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण रोज़ की तरह खेतों की ओर निकले, तो वहां एक युवक का अधजला शरीर पड़ा मिला। यह दृश्य इतना भयावह था कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे युवक ने 17 फरवरी की शाम आखिरकार दम तोड़ दिया। 18 फरवरी को उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
मृतक की पहचान और रहस्य
मृतक की पहचान चपले निवासी नंदू पटैल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, नंदू अपने मामा के घर मौहापाली आया हुआ था। किसी को अंदेशा भी नहीं था कि उसके साथ इतनी खौफनाक वारदात हो जाएगी।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू—आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या किसी गहरी साजिश—को ध्यान में रखते हुए पड़ताल कर रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे कौन है और इसकी वजह क्या थी।
सूत्रों के मुताबिक मामला आपसी विवाद या सोची-समझी साजिश से जुड़ा हो सकता है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
पुलिस ने शव कों अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाडम के लिए भेज दिया है वही पुलिस ने कई पहलूओ पर आगे कि जांच जारी है




