इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, अवैध शराब बेचने पर होगी कार्रवाई

कांकेरः इस साल 18 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन को जिला प्रशासन ने शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले के देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं एफ.एल.3 (क), एफ.एल.4(क) व एफ.एल.7 सैनिक कैन्टीन बंद रहेगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 18 मार्च को जिले के समस्त देशी, विदेशी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही कलेक्टर ने अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण रखने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए है।

बता दें कि इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को है। वहीं, रंगवाली होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन से आस-पास की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

होली पर बनने वाले शुभ योग
इस साल होली का त्योहार काफी खास होने वाला है। होली पर इस साल कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस साल होली पर वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बनने जा रहा है। इसके अलावा, बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहा है। बुध-गुरु आदित्य योग में होली की पूजा करने से घर में सुख और शांति का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button