Suicide : आत्महत्या करने के लिए युवक ने होटल में रूम लिया किराए पर, भाई को फोन करने के बाद जहर सेवन कर दी जान…

बता दें कि, सर्वोदय स्मॉल फाइनेंस के कर्मचारी रामेश्वर साहू निवासी मस्तूरी ने होटल में जहर सेवन कर जान दे दी है। युवक की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। युवक कोरबा के मुड़ापार में दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था। उसने खुदकुशी करने के लिए किराए पर होटल लिया था। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

[img-slider id="274450"]

कोरबा। Suicide जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक ने जहर सेवन कर जान दे दी। युवक ने खुदकुशी करने से पहले उसने अपने भाई को फोन कर बताया कि, भाई मैं जहर खा लिया, अब नहीं जीना। हालांकि, युवक ने खुदकुशी क्यों की है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button