Suicide News : Police भर्ती रद्द हाेने से निराश युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Suicide News : फिरोजाबाद. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने की बात को लेकर हंगामा होने के बाद सरकार ने एग्जाम रद्द कर दिया है. पेपर रद्द होने से फिरोजाबाद शहर में अवसादग्रस्त एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

 

पीड़िता वर्षा के परिवार ने दावा किया कि पेपर लीक के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद उसने आत्महत्या कर ली. एनसीसी कैडेट रह चुकी वर्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

 

Also Read: समाज सेवी शिक्षक स्व. एस. पी. गुप्ता के श्रद्धांजलि शोक सभा में शामिल हुए हजारों लोग…

Suicide News : वर्षा के भाई प्रशांत कुमार ने कहा कि वह सरकारी नौकरी के लिए एसएससी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी. जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने सरकारी नौकरी न मिलने का जिक्र किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button