
तापमान में बढ़ोतरी जारी, अगले दिनों में और बढ़ने की संभावना
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लू जैसे हालात बनने लगे हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि रायपुर और बिलासपुर में भी यह 39 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
बढ़ती गर्मी से परेशान लोग
दिन में चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हो रहे हैं। सरगुजा, जगदलपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जैसे क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने के कारण सूरज की तेज किरणें सीधे प्रभाव डाल रही हैं, जिससे दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है।
राज्यभर के तापमान पर एक नजर
✅ रायपुर: अधिकतम 39°C, न्यूनतम 22°C
✅ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अधिकतम 37.4°C, न्यूनतम 18.6°C
✅ अंबिकापुर: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 13.4°C
✅ जगदलपुर: अधिकतम 36.9°C, न्यूनतम 18.8°C
विशेषज्ञों के मुताबिक, होली के बाद गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच बना रह सकता है।




