Chhattisgarh विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का बजट

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री O. P. Choudhary वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह Vishnu Deo Sai सरकार का तीसरा बजट होगा।

महिलाओं, युवाओं और किसानों पर विशेष जोर

सरकार के इस बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष फोकस रहने की संभावना है। बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।

धर्म स्वतंत्रता विधेयक-2026 रहेगा प्रमुख

सत्र के दौरान तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक-2026 खास माना जा रहा है। यह विधेयक 1968 के पुराने कानून को बदलते हुए जबरन मतांतरण के मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान करेगा। धोखाधड़ी या प्रलोभन के जरिए मतांतरण के मामलों में 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया जा सकता है।

राज्य सरकार ने इस विधेयक का मसौदा तैयार करने से पहले Odisha, Madhya Pradesh और Uttar Pradesh सहित नौ राज्यों के कानूनों का अध्ययन किया है।

2,813 प्रश्नों की सूचनाएं

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, पूरे सत्र के लिए कुल 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 1,437 तारांकित प्रश्न शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button