मनोरंजन

सहेली के कंधे पर चढ़कर रील बना रही थी लड़की, फिर Video में आगे जो हुआ वह देख यूजर्स लेने लगे मजे

रील बनाने का जुनून लोगों को एक दिन बहुत भारी पड़ेगा। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भी रील बना रहे हैं सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें वायरल होना है। जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं साथ ही साथ रील के चक्कर में अपनी इज्जत से भी समझौता कर ले रहे हैं। अब इन स्कूल की लड़कियों को ही देख लीजिए। ये लड़कियां रील के लिए बीच सड़क पर जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते हुए रील बना रही हैं।

बीच सड़क पर लड़कियां कर रही थी खतरनाक स्टंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर खड़ी है और उसकी सहेली उसके पैरों से होते हुए उसके कंधों पर चढ़ जाती है और ऐसा करते हुए वह हवा में बैकफ्लिप मारती है। लेकिन लड़की का स्टंट करना उसे तब भारी पड़ता है जब वह बैकफ्लिप मारने के बाद सही से लैंड नहीं कर पाती है और वह सड़क पर ही धड़ाम से गिर जाती है। लड़की के गिरते ही उसकी कमर में बहुत जोर की चोट लगती है। जिसके बाद यह देखा जा सकता है कि लड़की की सहेलियां उसे कंधें पर टांग कर ले जाते हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शालू किरार नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उसने लिखा है- “कमर टूट गई।” वीडियो को खबर लिखे जाने तक इसे 2 करोड़ लोगों ने देखा और 17 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो में लड़कियों की इस लापरवाह हरकत को देख यूजर्स कमेंट कर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापा की परी उड़ गई। दूसरे ने लिखा- बच्चो का खेल नहीं है दीदी आराम से थोड़ा। तीसरे ने लिखा- पापा की परी उड़ते-उड़ते नीचे गिर गई।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button