छत्तीसगढ़न्यूज़

FIRE NEWS : भारतीय स्टेट बैंक में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए के नोट जल कर राख, फायर बिग्रेड की कई गाड़िया मौके पर मौजूद…

FIRE NEWS  : शहडोल जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड सहित स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। भीषण आग पूरे बैंक परिसर को अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद वहां तैनात गार्ड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को सूचना दी है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक शाखा राजेंद्र टॉकीज के पास वाली शाखा में अचानक आग लग गई। इसके बाद वहां मौजूद गार्ड और स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी है। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड और स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।लेकिन आग इतनी भीषण थी कि बैंक का काफी कुछ सामान जलकर खाक हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक में रखें कैश तक आग पहुंच गई थी। जिसमें बैंक के करोड़ों रुपए के नोटो के जलने की खबर है। हालांकि अभी इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है जांच के बाद पता चल सकेगा कि कितने रुपए आग से जले हैं और आग लगने का क्या कारण रहा है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button