Today Weather News : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट..

Today Weather News : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए थे और अब तेज बारिश शुरू हो गई है। इतना ही नही प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी सुबह से तेज बारिश हो रही है। बता दें कि, मौसम विभाग ने पहले ही पांच दिनों का अलर्ट जारी करते हुए बताया था कि, प्रदेश के कई इलाकों तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होगी।

[img-slider id="274450"]

 

वहीं, अचानक से हुई बेमौसम बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से काम पर जाने वाले लोगों को आपरेशानि का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ मौसम के अचानक करवट लेने से तापमान में गिरावट भी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 

बिलासपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। वहीं कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं। कोरबा में ओले गिरने से सफेद चादर बिछी दिखी।

 

दो दिन इन जगहों पर हो सकती है बारिश

 

19 मार्च- सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर।

Today Weather News    :20 मार्च- जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button