
अच्छे पति ना हों पर महान नेता थे, दुनिया पुरुषों को…कंगना रनौत का महात्मा गांधी पर ट्वीट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल के विवादित इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने विचार जाहिर किए हैं। इस इंटरव्यू में प्रिंस हैरी और मेगन ने बकिंघम पैलेस में अपनी ‘कैद’ जिंदगी के बारे में हैरान कर देने वाली बातें शेयर की थीं। वहीं कंगना ने हाल ही में इस पूरे मामले में क्वीन का समर्थन किया है। इस पर बात करते हुए उन्होंने महात्मा गांधी की निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाली टिप्पणी कर डाली है।
मैंने नहीं देखा प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल का इंटरव्यू
kangana ने अपने ट्विटर एकाउंट पर प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के विवादित इंटरव्यू को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट शेयर किए हैं। पहले ट्विट में उन्होंने लिखा- ‘पिछले कुछ दिनों से, लोगों ने गॉसिप की, जज किया, एक तरफा कहानी सुनकर एक परिवार की लिंचिंग की, मैंने ये इंटरव्यू नहीं देखा क्योंकि मुझे सास-बहू-साजिश जैसी चीजों में दिलचस्पी नहीं है। मैं सिर्फ ये कहना चाहती हूं कि दुनिया में सिर्फ एक महिला शासक बची है’।