अपनी बेटी से मेरा निकाह कराओ..’, मना करने पर लड़के ने लड़की के पिता को मारी गोली

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दयालपुर में निकाह से इंकार करने पर इम्तियाज नाम के एक युवक ने लड़की के अब्बा शौकीन की गोली मार हत्या दी है। हमले के बाद इम्तियाज भागने की फिराक में था, मगर पड़ोसियों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीट दिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना 16 फरवरी (बुधवार) की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक शौक़ीन कबाड़ का काम करते थे और गोली चलाने वाला इम्तियाज उसके बेटे का चचेरा साला है। वह काफी समय से शौक़ीन की बेटी से ही निकाह करने की जिद कर रहा था। वह अक्सर लड़की को फोन करके तंग करता रहता था। लड़की के परिजनों ने कई बार इम्तियाज को समझाया भी, मगर वो अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना के 1 दिन पहले 15 फ़रवरी को इम्तियाज ने लड़की के पिता शौक़ीन को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घटना वाले दिन 16 फरवरी को इम्तियाज ने लड़की के घर जाकर उसके अब्बा को बात करने के बहाने छत पर बुला लिया। शौकीन के छत पर पहुँचते ही इम्तियाज ने निकाह की जिद करना शुरू कर दी। इस पर लड़की के पिता ने मना कर दिया। इसके बाद गुस्से में आरोपित ने कमर में लगी पिस्टल निकाल ली और शौक़ीन की कनपटी पर रखकर फायर कर दिया। सिर के निचले हिस्से में गोली लगते ही शौकीन नीचे  गिर पड़े। गोली मार कर इम्तियाज भागने की कोशिश करने लगा, तो सीढ़ियों पर फिसल कर गिर पड़ा। इससे वह जख्मी हो गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुँचे। उन्होंने इम्तियाज को बुरी तरह पीटा और सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने इम्तियाज को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button