
रायपुर, छत्तीसगढ़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
नियमितकरण, मानदेय में वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 6 दिवसीय हड़ताल पर चलीं गईं हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने निकलेंगी। वहीं आंदोलन की शुरुआत पहले वादा निभाओ रैली से होगी।




