आज गायब हो जाएगी आपकी परछाई, इतने बजे दिखेगी ये दुर्लभ खगोलीय घटना

उज्जैनः कहते हैं मानव के जीवन काल में परछाई कभी साथ नहीं छोड़ती है, लेकिन आज हमारी परछाई चंद मिनटों के लिए हमारा साथ छोड देगा। आज दोपहर 12:28 मिनट पर कर्क रेखा के आस पास वाले सभी स्थानों पर लोगों की परछाई गायब जाएगी।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित जीवाजी वेध शाला उज्जैन के अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्त कहते हैं कि 21 जून को दोपहर 12:28 मिनट पर कर्क रेखा के आस पास वाले सभी स्थानों पर लोगों की परछाई गायब हो जाती है। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि हर साल होता है। उन्होंने कहा कि हर साल 21 जून को सूर्य देव उत्तराणायन से दक्षिणायन की ओर प्रवेश करते है, जिसके बाद दिन छोटे और रातें बड़ी होने लगती हैं। 21 जून का दिन 13 घण्टे 34 मिनट का और रात 10 घण्टे 26 मिनट की होती है। इसके साथ ही सूर्य की चरम क्रांति इस दिन 23 डिग्री 26 मिनट व 15 सेकंड होती है। यही वजह है कि इस दिन एक खास समय पर सभी जीवों की परछाई ओझल हो जाती है।

राजेंद्र प्रसाद गुप्त बताते हैं कि 21 जून का दिन उत्तरी गोलार्द्ध के लिए काफी महत्वपूर्ण है। चूंकि पृथ्वी सूर्य के चारों और घूमती है तो 21 और 22 जून के अंतराल में सूर्य कर्क रेखा की ओर लंबवत होता है। इसके साथ ही दिन छोटे होने और रात बड़ी होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि आज यानी 21 जून को परछाई गायब होने की इस अद्भुत खगोलीय घटना को दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। धूप होने पर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट शंकु यन्त्र के जरिए परछाई को गायब (शून्य) होते देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button