आदिवासी समाज के आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान…..

रायपुर। प्रदेश में आदिवासी आरक्षण में कटौती को लेकर सर्व आदिवासी समाज के आंदोलन पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई है, मैंने भरोसा जताया है कि संविधान की व्यवस्था के अनुरूप उनको लाभ जरूर दिया जाएगा।

विशेष सत्र बुलाने को लेकर सीएम बघेल ने कहा, 17 अक्टूबर की कैबिनेट में तय होगा। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए कवर्धा रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने ये बातें कहीं। समर्थन मूल्य बढ़ाने की किसानों की केंद्र से मांग पर मुख्‍यमंत्री ने कहा, जो समर्थन मूल्य छत्तीसगढ़ में मिल रहा है, देश के किसी भी राज्य में नहीं मिल रहा है। किसान अगर केंद्र से मांग कर रहे हैं तो अच्छी बात है। देशभर के किसानों का हित होगा।

पाटन विधानसभा के लिए सबसे ज्यादा बजट रखने के पूर्व सीएम डा रमन सिंह के आरोपों पर सीएम बघेल ने कहा, डा रमन अपने कार्यकाल में एक ही रोड को तीन बार बनवाते रहे हैं, जिसकी वजह से पूरा व्यापार व्यवसाय ठप हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button