
बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म का तमगा जीत चुकी अभिनेता अल्लू अर्जुन की चर्चित फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ अब हिंदी में भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का ओटीटी सौदा फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही कर लिया था। और, सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्राइम वीडियो ने बीते साल की ये सबसे बड़ी हिट फिल्म कौड़ियों के मोल खरीद ली है। फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ के हिंदी में रिलीज होने की तारीख सामने आने से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही ताहिर राज भसीन की सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही सीरीज ‘ह्यूमन’ के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।




