एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का समापन, फायर डेमो से दिया सुरक्षा का संदेश

रायगढ़, 20 अप्रैल 2026। एनटीपीसी लारा प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का समापन अग्निशमन केन्द्र में हर्षोल्लास और जागरूकता के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि एवं एचओपी श्री सुभाष ठाकुर ने की।


फायर डेमोस्ट्रेशन ने खींचा ध्यान

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की अग्नि शाखा के जवानों द्वारा फायर डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। इस प्रदर्शन के माध्यम से आग से बचाव और त्वरित प्रतिक्रिया के तरीके बताए गए।


अधिकारियों और बल सदस्यों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट (अग्नि) श्री देवेन्द्र नाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं उप कमांडेंट श्री महाबीर सिंह सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बल सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


सप्ताहभर चलाए गए जागरूकता अभियान

अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान एनटीपीसी लारा के अग्निशमन कर्मियों ने अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, स्कूली बच्चों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।


प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह

इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में निरीक्षक (अग्नि) श्री नरेन्द्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


टीम का सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक (अग्नि) कुलदेश सहित समस्त अग्निशमन कर्मियों का विशेष योगदान रहा, जिनकी तत्परता और समर्पण की सराहना की गई।


Back to top button