एनुअल फंक्शन के लिए डांस रिहर्सल करते वक्त 12 साल की

डांस करते वक्त छात्रा अचानक गिर गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई!

रायपुर।। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर है कि डांस रिहर्सल कर रही 12 साल की छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डांस करते वक्त छात्रा अचानक गिर गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला राजकुमार कॉलेज का है, जहां एनुअल फंक्शन के लिए डांस रिहर्सल चल रहा था। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली एक 12 साल छात्रा आज डांस का रिहर्सल कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button