ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, नशीले बुट्रम इंजेक्शन सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने बुट्रम (Butorphanol) नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पहले पकड़े गए थे दो इंजेक्शन तस्कर

जानकारी के अनुसार 26 मई 2026 को साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि रामलीला मैदान के पास कुछ युवक नाबालिगों और युवाओं को बुट्रम इंजेक्शन के जरिए नशा करा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर कुछ युवक फरार हो गए, जबकि सूरज पंडित निवासी सोनियानगर और विमल केरकेट्टा निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी रायगढ़ को पकड़ लिया गया।

24 नशीले इंजेक्शन और नगदी बरामद

तलाशी के दौरान सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग Butorphanol Tartrate Injection (Butrum), दो सिरिंज, 7,370 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से इंजेक्शन खरीदकर युवाओं और नाबालिगों को बेचने की बात स्वीकार की थी।

इसके बाद पुलिस ने सरोज यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बिक्री की शेष रकम 200 रुपये बरामद किए थे।

सप्लायर तक पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि सरोज यादव को नशीले इंजेक्शन सुनील श्रीवास उर्फ सुनील ठाकुर द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया।

50 इंजेक्शन बेचने की बात कबूली

पूछताछ में आरोपी सुनील श्रीवास उर्फ सुनील ठाकुर (35 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती, पनखतिया तालाब पार, खरसिया ने सरोज यादव को 50 नग बुट्रम नशीले इंजेक्शन बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 279/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 123, 275, 286 तथा जेजे एक्ट की धारा 77 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी

कोतवाली पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं और नाबालिगों को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी का संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के

Back to top button