कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे अजय ताम्रकार  

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
प्रसिद्व तीर्थ क्षेत्र चंपारण में कांग्रेस सेवा दल का अखिल भारतीय विशाल प्रशिक्षण चल रहा है। 15 से 24 मार्च 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न राज्यों से कांग्रेस सेवादल के सदस्य पहुंचे हुए है। इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई व मंत्री अमरजीत भगत भी पहुंचे हुए थे। इस मौके पर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, सेवा दल कांग्रेस संगठन की रीढ की हड्डी है। यह संगठन अपने अनुशासन और सेवा के जज्बे के लिए जाना जाता है। लालजी देसाई ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा समाज में जहर का बीज बो रही है। सेवादल के स्वयं सेवकों को उस जहर रूपी बीज से अमृत निकालकर राष्ट्र निर्माण करना है। अजय ताम्रकार ने कहा बुथ स्तर पर संगठन को हमें मजबूत करना सेवादल के हम सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। जिससे हमें निःस्वार्थ भाव से संगठन की मजबूती के लिए जूट जाना है। सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम समन्वयक अरुण ताम्रकार ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button