
*कांवरियों व समाज सेवी ने भुतेश्वरनाथ में पौधरोपण किया गया*
*जिला ब्यूरो भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
गरियाबंद= कांवरियों ने भुतेश्वरनाथ में पौधरोपण किया गया। कांवरियों द्वारा समाजसेवी के साथ मिलकर बेल और शमी का पौधा लगाया और कहा कि आने वाले वर्ष सावन माह में हम इसी पेड़ के पत्ते चढ़ाएंगें यही कामना के साथ बेल पेड़ पौधा रोपण किया गया।और आगे कहि कि वृक्ष हमें शुध्द वायु प्रदान करती हैं इसलिए हमें पौधे लगाना चाहिए। इस उद्देश्य से कांवरियों के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाया।साथ ही कांवरियों द्वारा आने वाले वर्ष के मानसून ऋतु के दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।समाज सेवी मनोज पटेल ने बताया कि वृक्षारोपण का हम सभी के जीवन में बहुत महत्व है।इसके लिए हम सभी जवानों एवं नागरिकों को ढृढ निश्चय लेना हैं उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह हमारे शरीर को चलाने के लिए भोजन की आवश्यकता होती हैं उसी तरह पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्ष भी आवश्यक हैं।पौधो से प्राणदायिनी आँक्सीजन मिलती हैं।इस मौके पर सैकड़ों कांवरियों व समाज सेवी शामिल हुए रेखराम ध्रुव व जनक साहू।