किसकी वजह से नशे में उड़ती धर्म नगरी नशे ने ली एक की जान

धर्मनगरी डोंगरगढ़ के ग्राम मुरमुन्दा में 40 वर्षीय युवक की शराब के नशे में हत्या

धर्मनगरी से: *सुजेश तुरकर

डोंगरगढ़–राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखण्ड में आने वाले ग्राम मुरमुन्दा में एक 40 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ मिला है।बता दे कि मृतक का नाम सुनील पिता बरातू राम साहू निवासी मुरमुन्दा का है जो कि रोजी मजदूरी किया करता था।
सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भेज दिया है, वही पुलिस की सहजता और तत्पता ने तुरंत ही अभियुक्त शंकर निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button