
कैसे करें पैसों की कमी को दूर, ये उपाय भर सकती है आपकी झोली, यहां जानें कैसे
नई दिल्ली। आज के समय में पैसे के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती, क्योंकि ये हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। इसलिए लोग धन को कमाने के लिए रात दिन एक किए रहते हैं।
कई बार अच्छी कमाई होने के बावजूद भी व्यक्ति को पैसों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पैसा आता है,पर टिकता नहीं है। ऐसी स्थिति में समझ में नहीं आता कि करें तो क्या करें? इसके कारण आए दिन पैसों की किल्लत बनी रहती है।
चलिए आपको बताते हैं इसके उपाय
भगवान गणेश तस्वीर
घर में भगवान गणेश जी की प्रतिमा जरूर रखें ये काफी शुभ माना गया है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता देवता माना गया है। शुभ और मंगल कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसलिए धन की कमी को दूर करने और सुखी जीवन बिताने के लिए नचाने की मुद्रा में भगवान गणेश जी फोटो लगाएं।
एकाक्षी नारियल
घर में एकाक्षी नारियल जरूर रखें.ऐसी मान्यता है जिन घरों में एकाक्षी नारियल होता है वहां पर सदैव माता लक्ष्मी का वास और उनकी कृपा बनी रहती है। क्योंकि एकाक्षी नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है
शंख
घर के पूजा स्थल पर शंख का जरूरी रखें, क्योंकि जिन घरों में शंख मौजूद होता है, वहां पर वास्तु दोष नहीं होता है। घर पर शंख रखने से धन संबंधी परेशानियां नहीं आती हैं। शास्त्रों के अनुसार शंख भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बेहद ही प्रिय होता है. शंख को सकारात्मक ऊर्जा, जोश और आत्मविश्वास का कारक माना गया है।
मां लक्ष्मी और कुबेर
धन की वृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की फोटो के साथ भगवान कुबेर की तस्वीर को जरूर रखें। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो भगवान कुबेर आय के देवता हैं। ऐसे में पैसों की दिक्कत दूर होगी।