कोरबा – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने मनाया स्थापना दिवस, नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की…

कोरबा छत्तीसगढ़ -(भैसमा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भैसमा ने 74 वाँ स्थापना दिवस मनाया और नवीन कार्यकारिणी की घोषणा एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा, जिसमे इकाई के नगर मन्त्री मन्जीत पाल कुर्रे जी को बनाया गया।
पूर्व नगर मंत्री कमलेश कंवर ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमे विगत वर्षों के छात्रहित एवं राष्ट्रहित के किए गए कार्यो का उल्लेख किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सह संयोजक मनीष यादव जी ने विद्यार्थी परिषद् के “परिचय विशेषता” को विस्तार से कार्यकर्ताओं तक रखा एवं छात्राहित के साथ राष्ट्रहित के कार्यो के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में अमल कर सत्य के राह पर चलने बात कही।
निर्वाचन अधिकारी के रूप मे उद्घोष समाचार के चीफ़ ऑफ़ ब्यूरो श्री रीतिक वैष्णव जी ने नगर अध्यक्ष और नगर मंत्री की घोषणा की।
नए नगर मन्त्री मन्जीत पाल जी ने सभी नवीन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने को कहा एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में राष्ट्रहित और छात्रहित विचारो को दर्शाते हुए पुनः शुभकामनाएँ प्रेषित की।

नवीन कार्यकारिणी के रूप मे ममता यादव, राहुल बघेल सहनगरमंत्री, सरस्वती कंवर नगर छात्रा प्रमुख, कुलदीप चौकसे, जतिश प्रजापति, सुमित निर्मलकर महाविद्यालय प्रमुख, देवेश पटेल कार्यालय मंत्री, हरीश sfd प्रमुख, अविकल जगत sfs प्रमुख, कमलेश सिंह कोष प्रमुख, करीना उरांव कला मंच प्रमुख, ममता Nss प्रमुख ,देवी महंत nss सह प्रमुख , फनेन्द्र राजवाड़े सोशल मिडिया प्रमुख, मयंक बंजारे,अनिकेत कुमार,मुकेश कुमार, चंद्रशेखर पटेल, सत्यम कुर्रे, सन्जू कुर्रे, अनिकेत भारद्वाज, शिवम पाल, जयपाल सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। कार्यक्रम मे ग्राम के प्रमुख गण भी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button