क्षेत्र की राजनीति के साथ साथ अधिकारी कर्मचारियों में बड़ा फेरबदल हुआ,,, दादू जायसवाल टीएमसी में गए तो मेघाराम ने आप का दामन थामा, रूपक शर्मा बनाए गए सक्ती के नए एसपी

सक्ती (बुरा ना मानो होली है)। नगर और क्षेत्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने हो मिला, जहां पूर्व मंत्री मेघा राम साहू ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया वहीं पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू को भाजपा ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।
कांग्रेस भी इससे अछूता नहीं है, पूर्व नपा अध्यक्ष को कांग्रेस ने अपने केंद्रीय नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया, वहीं भूतपूर्व नपा अध्यक्ष नरेश गेवाडीन को भाजपा ने प्रदेश महामंत्री संगठन बना दिया। भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भवानी तिवारी सक्ती जिला भाजपा के प्रथम अध्यक्ष बनाए गए। वर्तमान में जांजगीर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा बसपा में चले गए। अधिवक्ता व नोटरी गिरधर जायसवाल को गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष के पद से नवाजा गया तो पिन्टू ठाकुर को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। क्षेत्र के बड़े बदलाव से लोगों में काफी हर्ष का माहौल है, वहीं भूत पूर्व नपा अध्यक्ष संजय रामचंद्र ने भी भाजपा को अलविदा कह दिया, अब वे कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिए हैं और उन्हें कांग्रेस ने सक्ती जिला कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष के पद से नवाजा है। वहीं आईसेक्ट के स्थानीय संचालक व भाजपा नेता तथा पत्रकार रामनरेश यादव को डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी का वाईस चांसलर बनाया गया है। अधिवक्ता दिगम्बर चौबे को भी प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। साथ ही सक्ती जिला के लिए रूपक शर्मा को पदोन्नति देकर पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है वहीं अब तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह सक्ती जिले के नए कलेक्टर होंगे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर त्रिमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है, त्रिमूल कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। अचानक इतने बदलाव को देखते हुए राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने हिमालय जाने का फैसला ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button