11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

खैरागढ  में प्री  प्लेसमेंट केम्प का  हुआ आयोजन

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
खैरागढ  में प्री  प्लेसमेंट केम्प का  हुआ आयोजन
खैरागढ  दिनांक 17 दिसम्बर 2022
युवाओं को उनकी योग्यताओं के आधार पर निजी क्षेत्र में नियोजन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज खैरागढ के दिलीप सिंह मंगल भवन में प्रातः 10.00 बजे से प्री प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया गया । कलेक्टर खैरागढ-छुईखदान-गण्डई डाॅ.जगदीश कुमार सोनकर के मार्गदर्शन में आयोजित प्लेसमेंट केम्प में बडी संख्या में युवाओं ने रूचि दिखाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । मेगा प्लेसमेंट के जरिये आठवी पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा तक के प्रतिभागी इसमें शामिल होकर इसमें पंजीयन कराया। राज्य शासन की पहल पर राजधानी रायपुर में वृहद स्तर पर रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा । जहां लगभग 46 हजार पदों निजी सेक्टर में भर्ती की जायेगी । जिसमें भी युवा अपनी योग्यताओं के आधार पर आवेदन कर सकते है। शा. पाॅलिटेक्निक खैरागढ़ के व्याख्यतागण ने युवाओं को तकनीकी मार्गदर्शन किया गया । प्लेसमेंट केम्प में युवा कैरियर मार्गदर्शन दिया गया ।  इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी खैरागढ श्री प्रकाश सिंह राजपूत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुरज सिदार, शा. पाॅलिटेक्निक खैरागढ के प्राचार्य श्री एच.बी.वराठे, शा. आईटीआई खैरागढ के अधीक्षक उपस्थित थे ।

Related posts

शादी से पहले दूल्हे के साथ घटी घटना, सेवा-सत्कार के बीच हुआ एसिड अटैक

ADMIN DESK

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार…

PAPPU SONI

बड़ी खबर कोरबा से – हाथी प्रभावित क्षेत्र से दौरा कर लौट रहे विधायक व समर्थक हाथियों के बीच फंसे, पानी टंकी में चढ़कर बचाई जान…

ADMIN DESK

Leave a Comment