
कोसीर/सारंगढ । पान पानी पालगी की नगरी संस्कारधानी सारंगढ में नव जिला निर्माण के बाद पहला 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया ।यह सारंगढ- बिलाईगढ़ जिला के लिए ऐतिहासिक पल रहा । 74 वां गणतंत्र दिवस खेलभांठा मैदान पर आयोजित हुई ।सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ने ध्वजारोहण कर सलामी लिए और गणतंत्र दिवस की बधाई दिए । पहले गणतंत्र समारोह में विभिन्न विभाग और उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मान किया गया ।सारंगढ में विशेष कार्य में सहयोग पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे एवं जिला कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दकी के हांथो सारंगढ ग्रामीण अंचल में कार्यरत श्री दिल कुमार बंजारे पटवारी को 2022 अगस्त माह में बाढ़ के समय अस्थाई राहत शिविर के संचालन में विशेष सहयोग पर सम्मान किया गया वही सन्तोष पटेल को जिला निर्माण के पश्चात आवश्यक भूमि चिन्हाकन में विशेष सहयोग व उमेश पटेल को 12 जनवरी 2023 को सारंगढ़ में सदर बाजार में लगी आग को बुझाने में विशेष सहयोग देने पर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया । यह सम्मान पाकर श्री दिल कुमार बंजारे ने हृदय से खुशी जाहिर कर आभार ब्यक्त किये ।




