गाय के साथ बलात्कार कर रहा था 72 वर्षीय शख्स, डेयरी मालिक आया तो भागा आरोपी…

अमृतसर: पं

[img-slider id="274450"]
जाब से एक घिनौना मामला प्रकाश में आया है। यहाँ नशे में धुत 72 वर्षीय वृद्ध, गाय के साथ रेप कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बीती शनिवार रात लुधियाना के ताजपुर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स में पुलिस डिवीजन नंबर 7 के पास हुई। जैसे ही गाय का मालिक मौके पर पहुँचा, आरोपित वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार (सितंबर 5, 2021) की सुबह डेयरी परिसर में हिंदू नेता जुटे और अपराधी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे फ़ौरन अरेस्ट करने की माँग की। साथ ही हिंदू नेताओं ने पुलिस को चेतावनी भी दी कि यदि आरोपित को जल्द से जल्द अरेस्ट नहीं किया गया तो वे हाईवे जाम कर देंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, डेयरी मालिक मुन्ना लाल ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 12 बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि नशे में धुत एक व्यक्ति गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मुन्ना लाल के पहुँचते ही वह व्यक्ति वहां से भाग निकला। रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना नेता अमित अरोड़ा और ताजपुर रोड के पास स्थित शनि मंदिर के पुजारी मुकेश खुराना, डेयरी परिसर पहुँचे और गाय के बलात्कारी को फ़ौरन अरेस्ट करने की माँग की। सूत्रों के मुताबिक, अपराधी पास के इलाके में एक ट्रॉली चलाता है और उस शख्स के घर पर पुलिस की छापेमारी के दौरान विवादित सामान भी बरामद हुआ। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि गाय के साथ रेप का ये पहला मामला नहीं है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गाय के साथ घिनौनी हरकत करने का एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया था। ई-रिक्शा चालक शोएब को एक गाय के साथ खोटा काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे 26 अगस्त 2021 को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button